सोनीपत। हिंदू कॉलेज में वीरवार को कॉमर्स विभाग की ओर से यूजी एवं पीजी कॉमर्स और मैनेजमेंट विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। प्रतिभा, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के आधार पर विभिन्न खिताब प्रदान किए गए। बी कॉम के छात्र लकी को मिस्टर फ्रेशर और रेशम को मिस फ्रेशर चुना गया। बीबीए में मनीष को मिस्टर फ्रेशर और पलक को मिस फ्रेशर चुना गया। एम कॉम में अमन को मिस्टर फ्रेशर और खुशी को मिस फ्रेशर का खिताब मिला। एम कॉम के ललित और बीबीए के दीक्षांत को मिस्टर परफॉर्मर चुना गया। बीबीए के दीपक और बी कॉम की तनु को मोस्ट टैलेंटेड का खिताब प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और सफलता के लिए निरंतर मेहनत व अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. बलजीत कौशिक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. मनीषा गुप्ता और बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच संचालन डॉ. शालू और डॉ. सुनील कुमार ने किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. निष्ठा पराशर और निधि गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।