मजदूर संगठन सीटू से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरना देकर रोष जताया। आशा वर्कर यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र व राज्य सरकार से मांग की, कि उन्हें न्यूनतम वेतन श्रेणी में शामिल किया जाए। आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।