राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बहालगढ़ के पास डिवाइडर से टकराकर शॉट-सर्किट होने से एक ट्रक में आग लग गई। डिवाइडर से ट्रक के टकराते ही चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम व पुलिस ट्रक को रास्ते से हटाने का काम कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम के सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सुबह एक ट्रक चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बहालगढ़ के पास पहुंचा तो उसकी डिवाइडर से टक्कर हो गई। डिवाइडर से टक्कर लगते ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ट्रक में अचानक शॉट-सर्किट होने से आग लग गई। ट्रक में आग लगने से सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों ने आग को बुझाया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। टीम जलकर क्षतिग्रस्त ट्रक को साइड में करवाने में जुटे हैं।