सोनीपत के राजेंद्र नगर में की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति न होने के विरोध में सोमवार को नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। कार्यालय में अधिकारी सीट न मिलने के कारण वह वापस लौटने को मजबूर हुई। उनका कहना है 2 मार्च को हुए मेयर उप चुनाव के दौरान चुनाव का बहिष्कार किया था। भाजपा प्रत्याशी के कहने के बाद उन्होंने वोट डाले थे। मेयर बनने के बावजूद कॉलोनी में पेयजल समस्या को दूर नहीं किया जा रहा।