फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में आपत्तिजनक बयान देने का विरोध, कर्मचारियों ने फूंका उद्योग मंत्री का पुतला

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Feb 2026 12:34 PM IST

अग्निशमन कर्मचारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के बाहर उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह का पुतला दहन किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते मंत्री ने अग्निशमन कर्मियों से माफी नहीं मांगी तो वह हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। फायर विभाग यूनियन के जिला प्रधान राजीव खत्री ने कहा कि भविष्य में भाजपा सरकार के किसी भी मंत्री की ओर से ऐसा आपत्तिजनक बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ऐसा आश्वासन दे कि भविष्य में कोई भी मंत्री ऐसा आपत्तिजनक बयान नहीं देंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान राजा भाई ने कहा मंत्री जल्द से जल्द माफी मांगे वहीं, सरकार कर्मचारियों के सभी मांगों को पूरा करें अन्यथा वह 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान इकाई प्रधान भारत कंडेरा, कैशियर दीपक बोहत, विशाल, कमलेश कांता, ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रवीन, फायर विभाग से सुनील, अजीत, सोमपाल, नितेश, नितिन, दीपक भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें