फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व परियोजना कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 02:59 PM IST

सीआईटीयू के आह्वान पर विभिन्न परियोजना कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व शहर में जुलूस निकाला। सेक्टर-15 स्थित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहां उन्होंने सांसद के पीए को केंद्र व राज्य सरकार के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। इससे पहले परियोजना कार्यकर्ता अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुई। प्रदर्शन की अध्यक्षता सीआईटीयू की जिला प्रधान अनीता ने की और संचालन जिला सचिव राजेश ने किया। जिला प्रधान अनीता ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि परियोजना कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशियों का समय पर भुगतान किया जाए। महिलाओं को हर माह 2100 रुपये देने का भाजपा का वादा तुरंत पूरा किया जाए। इसे नवंबर 2024 से लागू किया जाए। कार्यस्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम को सख्ती से लागू किया जाए। महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाए। पदोन्नति एवं वेतन के मामलों में लिंग भेद खत्म किया जाए। नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजाभाई ने कहा कि नई पेंशन योजना खत्म कर सम्मानजनक पेंशन दी जाए। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए। महिलाओं के लिए अलग से काम सृजित किए जाएं। महिलाओं का भूमि व संपत्ति का अधिकार सुनिश्चित किया जाए। कार्यस्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए निशुल्क शौचालयों की व्यवस्था की जाए। सार्वजनिक स्थानों व बसों में सीसीटीवी लगाए जाए। धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान कामरेड श्रद्धानंद सोलंकी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें