फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

नवीन दलाल Updated Wed, 20 Nov 2024 04:01 PM IST

द सोनीपत हिंदू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल सोसाइटी की तरफ से बुधवार को गोहाना रोड स्थित हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के खेल मैदान में अंतर- महाविद्यालयी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतपाल गोयल ने मशाल जलाकर किया। सतपाल गोयल ने सभी विद्यार्थियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी काे खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की टुकड़ी ने परेड की। खेलकूद प्रतियोगिता हिंदू संस्था के विभिन्न महाविद्यालयों के मध्य कराई जा रही है। जिसमें लड़के व लड़कियां खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत में हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी लोक गीत पर बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसके बाद प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया। हिंदू संस्था के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य सौहार्द, मैत्री व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें