सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में महिला ने दुष्कर्म व नाबालिग बेटी से छेडख़ानी के आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि वह वर्ष 2022-23 में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के फिजियोथेरेपी केंद्र पर काम करती थी। 12 जनवरी, 2023 की शाम को जब वह घर जाने लगी तो संचालक राहुल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की और फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया था। बाद में धमकी दी थी कि किसी को बताया तो पति और बच्चों को मार देगा। पीडि़ता का आरोप था कि कुछ समय बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा शोषण किया था। आरोपी ने अपने मोबाइल में उनकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया था। लगातार बढ़ते उत्पीडऩ और डर से उन्होंने सितंबर, 2023 में नौकरी छोड़ दी थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि नौकरी छोडऩे के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना और घर आना बंद नहीं किया था। 27 अप्रैल की देर शाम को जब वह बाथरूम में थी तभी आरोपी उनकी बेटी के कमरे में घुस गया था। बाहर आने पर महिला ने देखा था कि वह अर्धनग्न हालत में था और उनकी बेटी रो रही थी। महिला को देखकर आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अब सेक्टर-27 थाना पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी को अदालत में पेश करेगी।