सोनीपत में बिजली कर्मियों की हड़ताल से आए बिजली संकट से शहर वासी और ग्रामीण परेशान हैं। शहर वासियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। रात 11 बजे से इलाके की बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। कच्चे क्वार्टर मार्केट के दुकानदार परेशान हैं। गन्नौर, गोहाना और खरखोदा में ब्लैकआउट है। दुकानदारों ने कहा कि जब तक बिजली का समाधान नहीं होगा, वे दुकान नहीं खोलेंगे।