फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

202 रोडवेज बसों काे सिरसा भेजा, सोनीपत में कई रूट बंद होने से यात्री परेशान

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 02:44 PM IST

सिरसा में हुए राज्य स्तरीय संत कबीर जयंती समारोह के लिए बुधवार को जिला से 202 रोडवेज बसों को भेजा गया। जिससे चंडीगढ़, लुधियाना समेत कई लंबे रूट के साथ लोकल रूटों से रोडवेज बसों को हटाया गया। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए बसों की कमी झेलनी पड़ी। ऐसे में कई-कई घंटे तक यात्रियों को बस अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। सोनीपत डिपो की 100 बसों का संचालन किया गया, इनमें सोनीपत डिपो से 60 और गोहाना सब डिपो से 40 बसों का इंतजाम किया गया। इसके अलावा पानीपत, दिल्ली, करनाल व गुरुग्राम डिपो से 219 बसों का इंतजाम किया गया था। 190 रोडवेज बसों का संचालन गांव धनाना स्थित सतलोक आश्रम से किया गया था। बाकी 12 बसों का संचालन गोहाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से किया गया। बसों की संख्या कम होने के कारण अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें