फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएचएम का किया दौरा, निवेश की संभावनाएं तलाशीं

सोनीपत/गन्नौर। हरियाणा में निवेश और सहयोग की संभावनाएं तलाशने के उद्देश्य से कुवैत के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को भारत अंतरराष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम), गन्नौर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ हरियाणा सरकार और हरियाणा अंतरराष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम लिमिटेड (एचआईएचएमसीएल) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। गन्नौर पहुंचने पर अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आईआईएचएम की मौजूदा स्थिति और यहां चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बाजार में प्रस्तावित अत्याधुनिक आधारभूत ढांचे, सुविधाओं और भविष्य में इसे बागवानी व्यापार के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी परिसर स्थित व्यापार एवं विपणन शेड का निरीक्षण भी किया। एचआईएचएमसीएल अधिकारियों ने शेड में उपलब्ध सुविधाओं, इसके संचालन और प्रस्तावित उपयोग की जानकारी दी। इसके अलावा बागवानी उत्पादों के व्यापार, विपणन और प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए विकसित की जा रही एकीकृत सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कुवैत प्रतिनिधिमंडल के समक्ष हरियाणा में निवेश के अवसरों की जानकारी रखते हुए विशेष रूप से बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और इससे जुड़े क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान कुवैत और हरियाणा के बीच संभावित निवेश और भविष्य में सहयोग को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने आईआईएचएम की सुविधाओं, क्षमता और यहां उपलब्ध निवेश संभावनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, एचओडी अर्जुन सैनी, चीफ इंजीनियर महेंद्र सिंह, एक्सईएन बिजेंद्र सिंह और एसडीओ मनीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें