फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही देशवासी जी रहे हैं सुरक्षित जीवन : डॉ. अरविंद शर्मा

गोहाना। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को निजी बैंकवेट हॉल में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान शहीद परिवारों को सम्मानित कर वीर जवानों के योगदान और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने आठवें वेतन आयोग का लाभ देने व अन्य मांगें कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। डॉ. शर्मा ने पूर्व सैनिकों की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि सैनिक कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य से पीछे नहीं हटते और परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। उनका त्याग और समर्पण अतुलनीय है। सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सैनिक अपने अनुभव, अनुशासन और देशभक्ति से समाज को दिशा देते हैं। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उनके परिजनों का सम्मान करना और सुख-दुख में साथ देना समाज की साझा जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें