फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया

नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 03:30 PM IST

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में झाडू प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर सरकार के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। सफाई कर्मियों ने एसएमडब्ल्यू एप पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश का विरोध किया। राज्य प्रेस सचिव राजीव खत्री ने कहा कि सरकारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की छंटनी न करें। संविदा कर्मियों को पक्का किया जाए। ठेका प्रथा बंद की जाएगी। इन्हीं मांगों को लेकर 16 मई को कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भारत कंडेरा और मंच संचालन इकाई सचिव राजाभाई ने किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान संदीप तूर, राजपाल, वीरेंद्र, नीतिन, विनोद शर्मा, सफाई कर्मचारी भारत बोहत, सन्नी, त्रिलोक, महिला सब कमेटी की प्रधान कमलेश, कांता, गीता, कविता भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें