फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ए-वन फाइबर फैक्टरी में भीषण आग, भारी नुकसान

नवीन दलाल Updated Sat, 17 May 2025 04:18 PM IST

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र (फेस-1) स्थित प्लॉट नंबर 410 ए-वन फाइबर फैक्टरी में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही थाना बड़ी के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने में पानीपत, गन्नौर, कुंडली, सोनीपत और राई से करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। एमएसएमई वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के प्रधान नवीन कौशिक भी आग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने न केवल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि फैक्टरी के चारों तरफ आवागमन को रोककर स्थिति को नियंत्रण में रखा। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग से फैक्टरी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें