फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़; 40 लाख की ठगी, 8 लोग गिरफ्तार व एक फरार

नवीन दलाल Updated Sun, 05 Oct 2025 03:25 PM IST

सोनीपत में पुलिस ने एक सनसनीखेज हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह दिल्ली की एक युवती शिवानी के नेतृत्व में संचालित हो रहा था, जिसमें उसकी मां, बहनें, भाई, दोस्त और दो वकील शामिल थे। पुलिस के एक संयुक्त अभियान में इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़ा गया गिरोहसोनीपत की एंटी गैंगस्टर यूनिट, कुंडली थाना पुलिस और मुरथल थाना पुलिस ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। गिरोह की मुख्य सरगना शिवानी ने अपने परिवार और सहयोगियों के साथ मिलकर कुंडली में एक व्यवसायी को प्रेम जाल में फंसाया और उससे करीब 40 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने इस गिरोह को तब धर दबोचा, जब वे व्यवसायी से 40 लाख रुपये लेने की प्रक्रिया में थे। इस गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। शिवानी ने व्यवसायी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर दिल्ली के नरेला थाने में उसके खिलाफ रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने के लिए किया गया। गिरोह में शामिल वकील इस तरह के झूठे केसों को कानूनी रूप देकर व्यवसायियों को डराते थे।पुलिस की कार्रवाई और जांचसोनीपत की पूर्वी डीसीपी प्रबीना पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह एक संगठित गिरोह था, जो अमीर लोगों को निशाना बनाता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें