फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में सजेंगे माता के 9 स्वरूपों के भव्य दरबार, पहले दिन शैलपुत्री पूजन घटस्थापना शुभ मुहूर्त

शैलपुत्री पूजन के साथ रविवार से नवरात्र शुरू होंगे। माता के 9 स्वरूपों का पूजन करने के लिए माता भीमेश्वरी देवी मंदिर, देवीपुरा और समता चौक पर शिव गंगा सेवा समिति द्वारा माता का दरबार लगाया गया है। नवरात्रों के शुभारंभ से पूर्व संध्या माता के दरबार को सजाने का कार्य चला। रविवार से सुबह और शाम को माता के अलग-अलग स्वरूपों का पूजन होगा। शिव गंगा सेवा समिति के प्रधान सुभाष पाहुजा ने बताया कि समता चौक पर प्रत्येक नवरात्र माता के स्वरूप का विधिवत पूजन किया जाता है। इस बार घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त हैं। रविवार को सुबह 6:19 बजे से लेकर 10:12 बजे तक घटस्थापना का शुभ मुहूर्त रहेगा। जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:44 से 12:31 तक रहेगा। नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री स्वरूप का पूजन होता है। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम भगवान गणेश का पूजन कर कलश स्थापना करें। इसके बाद नवग्रह, समस्त बेदी पूजन के बाद माता शैलपुत्री का महा पूजन होगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 62वां दरबार लगाया गया है। नवरात्र मे इस प्रकार रहेगा पूजा अनुष्ठान पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश पहले दिन से लेकर 9वीं दिन तक रखा जा सकता है। दसवें दिन कलश का विसर्जन होता है। नवरात्रों में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरूष 9 दिनों तक वर्त रखकर माता के 9 स्वरूपों का पूजन करते हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही पूजा अनुष्ठान व परंपराएं जुड़ी हुई हैं। पहले दिन घटस्थापना होती है, जो मां दुर्गा के होने का प्रतिक होती है। नवरात्र शुरू होने से बाजार में भी बढ़ी रौनक रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर बाजार में भी ग्राहकों की संख्या बढ़ानी शुरू हो गई है। ग्राहक नवरात्र को लेकर एक दिन पहले से ही माता के पूजन की सामग्री और अन्य सामान की खरीद कर रहे हैं। बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से दुकानदारों में भी उत्साह है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें