फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में लगातार दूसरे दिन कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, रफ्तार पर लगा ब्रेक

नवीन दलाल Updated Fri, 19 Dec 2025 11:23 AM IST

जिले में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। देर रात से ही आसमान में छाई धुंध सुबह होते-होते और घनी हो गई, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सफेद चादर सी बिछी नजर आई। बेहद कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर वाहन रेंगते रहे। कई स्थानों पर चालक दिन के समय भी हेडलाइट व फॉग लाइट जलाकर सफर करते दिखाई दिए। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही निर्धारित समय से प्रभावित रही। सुबह करीब दस बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छटा, लेकिन इसके बावजूद सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। सूर्य नहीं निकलने के कारण ठंड का असर बना रहा। तेज ठिठुरन से लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम के बदले मिजाज से आमजन की दिनचर्या प्रभावित हुई है। सुबह-शाम की ठंड में इजाफा होने से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें