गोहाना। सेवा संकल्प अभियान के तहत सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बरोदा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कथूरा में शुभम नुक्कड़ नाटक मंडली ने जागरूकता कार्यक्रम किए। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों एवं छात्राओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रस्तुतियों के दौरान अनुच्छेद 370, राम मंदिर सहित देश में हुए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभ सरल भाषा में समझाए गए। कलाकारों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ ईंधन तथा डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। महिला कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी सांगवान की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर डॉ. एकता वशिष्ठ, डॉ. किरण, विक्रम सिंह, रीना, सुमेधा, सुनीता व एकता आदि उपस्थित थे।