फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर पानीपत रवाना हुई साइक्लोथॉन-2.0

नवीन दलाल Updated Wed, 16 Apr 2025 03:55 PM IST

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा की अवधारणा को सार्थक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही साइक्लोथॉन-2.0 दो दिन जिला में जागरूकता मुहिम चलाने के बाद पानीपत के लिए रवाना की गई। साइक्लोथॉन 2.0 का जिला में स्वागत के साथ नशा मुक्त हरियाणा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में निकाली जा रही यात्रा प्रदेश की भावी पीढ़ी व युवाओं के चरित्र निर्माण में प्रेरणादायी साबित हो रही है। तिरंगा चौक के सामने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन ने साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा गीता भवन चौक, बस अड्डा, मुरथल रोड, मुरथल, लड़सौली व गन्नौर होते हुए हल्दाना बॉर्डर से पानीपत जिला में प्रवेश करेगी। सभी जगह यात्रा का स्वागत किया गया। मोहनलाल बड़ौली, निखिल मदान, राजीव जैन ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं व खिलाडियों के साथ साइकिल चलाते हुए नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में आगे रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नशा हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी बीमारी है। समाज में व्यक्तित्व निर्माण की सर्वाधिक आवश्यकता है। आज तक जितने भी देश के शूरवीर एवं कर्णधार हुए हैं, उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व एवं उच्च विचारों से सदा दूसरों को प्रेरणा दी है। भाजपा गोहाना के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डीसीपी नरेंद्र कोदियान, एसडीएम सुभाष चंद्र, सीटीएम डाॅ. अनमोल, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं गोहाना शुगर मिल की एमडी अंकिता वर्मा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, एसीपी राहुल देव, राजपाल, अरुण निनानिया, राजकुमार, संजय, डीएसओ मनोज कुमार साइक्लोथॉन में शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें