फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: धनतेरस पर खरीदारी को लेकर बाजार में चहल-पहल, बर्तनों की दुकानों में लगी भीड़

शाहिल शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 05:52 PM IST

धनतेरस के साथ शनिवार को पांच दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत पर बाजार में चहल-पहल का माहौल है। शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की जमकर उमड़ रही है। लोग शुभ मुहूर्त के साथ बर्तन से लेकर आभूषण, वाहन व अन्य सामान की खरीदारी में जुटे हैं। बर्तन की दुकान पर स्टील के बर्तनों की ज्यादा मांग है। लोग जरूरत के हिसाब से चम्मच, गिलास व बड़े बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान, रंग-बिरंगे दीये, साज-सज्जा के सामान के साथ पूजन सामग्री की खरीद बढ़ गई है। धनतेरस पर्व को लेकर दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दुकान से बाहर सड़क तक बाजार सजे हैं। सराफा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार कम वजन के सोने-चांदी के सिक्कों के साथ, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, कड़े, चूड़ियां, टॉपस गिन्नी व अन्य आभूषणों की अत्यधिक मांग है। कई शोरूम पर ग्राहकों ने एडवांस बुकिंग भी करवाई गई है। लोग अपने आभूषण लेने के लिए शोरूम पर पहुंच रहे हैं। दीपोत्सव की तैयारियों के लिए भी बाजार गुलजार रहा। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीयों, मोमबत्ती व फैंसी लाइटों से दुकानें सजी हैं। लोग दीयों, बंदनवार, झालरों के साथ रंगोली, सजावटी सामान व पूजन सामग्री की खरीद में जुटे हैं। इस बार ग्राहक चाइनीज सामान के मुकाबले स्वदेशी चीजों की खरीद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। कपड़ा बाजार में भी खरीदारी बढ़ने से दुकानों पर भीड़-भाड़ का माहौल रहा। बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने से विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनने लगी है। जाम व जगह-जगह वाहन खड़े होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें