फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद सोनीपत से कटरा, लुधियाना तक बसें चलाई

नवीन दलाल Updated Sun, 11 May 2025 02:09 PM IST

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद रविवार को सोनीपत डिपो से जम्मू कश्मीर व पंजाब के विभिन्न रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। सोनीपत डिपो से दो दिन बाद रविवार को तीन रोडवेज बसें कटरा के लिए रवाना की गई। वहीं, दो बसों का लुधियाना चलाया गया। साथ ही गोहाना से डेरा ब्यास के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया है। जिससे यात्रियों को राहत मिलने लगी है। सरहद पर हुए तनाव के चलते दोनों राज्यों में रोडवेज का संचालन नहीं हो पा रहा था। मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को सोनीपत व गोहाना बस अड्डे से जम्मू कश्मीर व पंजाब के विभिन्न रूटों पर भेजी गई रोडवेज बसों को वापस बुलाया लिया था। शनिवार सुबह यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोनीपत डिपो से जालंधर के लिए एक बस भेजी गई थी। शनिवार शाम को सीजफायर का एलान किया गया। उसके बाद पाकिस्तान सीमा के साथ लगते जिलों में शांति बहाल होने के बाद सोनीपत डिपो व गोहाना बस डिपो से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। सोनीपत डिपो से बसें वाया दिल्ली होते हुए कटरा व लुधियाना के लिए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें