फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 04:33 PM IST

रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने दिल्ली-अंबाला रूट पर सोनीपत क्षेत्र में ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी, रेल लाइन पर अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन दोस्ती के तहत जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उप निरीक्षक शहाबुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने रेल लाइन के साथ लगती कॉलोनियों, राठधना, गन्नौर, भोड़वाल माजरी में लोगों को जागरूक किया। अभियान के दौरान उप निरीक्षक शहाबुद्दीन ने लोगों के साथ युवाओं को भी ट्रेनों पर पत्थरबाजी न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी करना कानूनी अपराध है। इससे राष्ट्रीय संपत्ति के साथ यात्रियों को भी नुकसान होता है। रेलवे को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कई बार बच्चे खेल-खेल में ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर देते हैं। अगर सभी लोग सहयोग करें तो ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें