फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किए 17 फायर, शव से मिलीं 14 गोलियां

गोहाना। रोहतक रोड पर प्रोपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नान्हा पर हमलावरों ने सरेआम 17 फायर किए। इनमें से बिजेंद्र को 14 गोलियां लगी थी। शनिवार को महिला मेडिकल कॉलेज में बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम के बाद यह पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता साहब सिंह की शिकायत पर बरोदा गांव निवासी रामपाल व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए आठ टीमें भी गठित की हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आदर्श नगर निवासी बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा (42) ने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय खोल रखा है। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे वह कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे। कार्यालय के सामने दूसरी तरफ गली में करीब 30 मीटर अंदर उनकी क्रेटा कार खड़ी थी। जैसे ही वह कार में बैठने लगे, चादर ओढक़र आया हमलावर दोनों हाथों में हथियार लेकर उनके पास पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियां बिजेंद्र के सिर, छाती और हाथों में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर पैदल भागा और कुछ दूरी पर गाड़ी लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। साहब सिंह ने बताया कि बिजेंद्र पहल और बरोदा गांव निवासी रामपाल के बीच करीब पांच-छह साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके अलावा चार-पांच महीने पहले रामपाल के एक जानकार ने बिजेंद्र से करीब 20 लाख रुपये लिए थे। बिजेंद्र ने जब उससे रुपये वापस मांगे तो रामपाल उनके साथ झगड़ा करने लगा। इस मामले में बाद में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद रुपये वापस कर दिए गए थे। पुलिस अब इन पुराने विवादों को हत्या की वारदात से जोडक़र जांच कर रही है। एसीपी राजीव कुमार का कहना है कि रोहतक रोड पर प्रोपर्टी डीलर की हत्या के मामले में जांच टीमें गठित कर दी हैं। मामले की अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें