फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: रिश्वत मामले में FCI मैनेजर गिरफ्तार, ट्रांसफर करवाने के लिए मांग रहा था रिश्वत

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 03:46 PM IST

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) सोनीपत की टीम ने भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोहाना कार्यालय में तैनात मैनेजर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मैनेजर ने अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) से तबादला करने की एवज में रुपये की मांग की थी। एफसीआई में कार्यरत क्लर्क विपिन चहल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वह बरोदा में एफसीआई गोदाम में तैनात है और उनका गोहाना एफसीआई कार्यालय तबादला होना था। इसके बदले में मैनेजर धर्मेंद्र सिंह कटारिया उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत पर एसीबी सोनीपत की टीम का गठन किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर सचिव कुमार व जगजीत सिंह को शामिल किया गया। आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने को टीम ने गोहाना कार्यालय के आसपास निगरानी बढ़ा दी। जब आरोपी मैनेजर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली तो एसीबी टीम ने उसे मौके पर रंगे हाथों पकड़ लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें