फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: रिहायशी प्रमाण पत्रों को लेकर लगी भीड़, छह माह के बच्चे को लेकर पहुंच रही महिलाएं

शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 06:01 PM IST

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर नगर परिषद में बड़े स्तर पर रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। पांच से छह माह के बच्चों के साथ रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए वह आई हुई थीं। महिलाएं जहां दस्तावेज सत्यापित करवाने के लिए लाइनों में लगी हुई थी। वहीं, उनके पति व परिजन बच्चों को संभाल रहे थे। सिंगल फैमिली होने के कारण सर्द मौसम में महिलाएं बच्चों को अपने साथ ही लेकर आई थीं । वहीं, नगर परिषद में सात कर्मचारियों की ड्यूटियां रिहायशी प्रमाण पत्र को लेकर लगाई हैं। बुधवार को महज तीन ही कर्मचारी कार्यरत थे। तीन कर्मचारी अपनी ब्रांचों का काम देख रहे थे। एक कर्मचारी भाजपा नेता का काम करने में व्यस्त रहा। तीन कर्मचारियों के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। वहीं, तीन कर्मचारियों के कारण लोगों को इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर मौके पर हस्ताक्षर कर रहे पार्षद गोपीराम सैनी ने लोगों को आश्वास्त करने में लगे हुए थे। लेकिन वह भी चाहकर कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकि अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस कारण वह महज हस्ताक्षरों में लगे हुए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें