फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: मंडियों में धान सूखा रहे किसान, बारिश से हुई परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 04:24 PM IST

जिले में दो दिनों में हुई बारिश के बाद खेतों सहित मंडी में पड़ी धान, बाजरा और सरसों की फसल प्रभावित हुई है। जिले की मंडियों में 800 क्विंटल के करीब धान व अन्य फसलें बारिश में भीग गई थीं। वहीं, बुधवार को धूप निकलने से किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली। मंडी में धूप निकलने से बारिश में भीगी धान की बोरियों को खाली कर धान को सुखाने का काम किया गया ताकि बोरियों में भरी धान को सड़ने व नष्ट होने से बचाया जा सके। बोरियों में भरे धान के खराब होने से व्यापारियों को लाखों रुपयों के नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसी प्रकार मौसम में राहत मिलने से मंडी में आई फसल को लेकर मजदूर भी काम करते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें