रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन के ओर से कैप्टन रामकरण अखाड़ा में आयोजित दो दिवसीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें प्रदेशभर के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा रहे। पहलवान योगेश्वर दत्त व जयपाल पांचाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। खिलाड़ियों से सहकारिता मंत्री ने कहा कि खिलाड़ी खेल में आगे बढ़ कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है।