फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पानी की किल्लत से गुस्साए 5 कॉलोनियों के लोगों ने किया सड़क जाम

नवीन दलाल Updated Sun, 04 May 2025 01:07 PM IST

रोहतक में पानी की क़िल्लत है। ऐसे में कई कॉलोनियों के लोगों में रोष नजर आ रहा है। रविवार को जींद बाईपास पर करीब पांच कॉलोनियों के लोगों ने जींद बाइपास सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रैनकपुरा में पानी की बेहतर जलापूर्ति लिए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण किया जाना है। लेकिन, अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि कबीर कॉलोनी, बालकनाथ कॉलोनी, शिव कॉलोनी, रैनकपुरा व खोखराकोट में करीब 10 साल से पानी की समस्या है। गर्मी के दिनों में सरकारी टैंकरों में कटौती की जा रही है। महिलाएं और पुरुष बूस्टिंग स्टेशन के जल्द निर्माण कार्य करवाने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, स्थानीय लोग जाम खोलने को तैयार नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें