फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभ गांव के सरकारी स्कूल की नीलामी पर हंगामा, ग्रामीणों ने डीसी दफ्तर पर किया विरोध

रोहतक। गांव डोभ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कंडम भवन की नीलामी को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। मंगलवार को गांव के ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को शिकायत देकर नीलामी रद्द करने की मांग की। इस मामले में ग्रामीणों ने पहले एडीसी और डीईओ को भी पत्र सौंपा था। लघु सचिवालय परिसर में ग्रामीण रामपाल ने बताया कि ग्रामीण उपायुक्त मिलने पहुंचे हैं। गांव के स्कूल की नीलामी गांव की सहमति के बिना दूसरे को दे दी गई है। इसमें गांव की कोई सहमति नहीं थी। वहीं, उपायुक्त ने हमारे को दो दिन का टाइम दिया है कि दो दिन के बाद आपकी समस्या सुलझा दी जाएगी और आपका समाधान हो जाएगा। ग्रामीण रामपाल ने कहा कि सरपंच की इसमें सबसे बड़ी गलती ये थी कि उसने बगैर मुनादी के गांव का ये स्कूल बेच दिया। हमने पूरा विरोध किया। दो दिन तक हम गांव में वहीं स्कूल में ही बैठे रहे हैं। उनका आरोप है कि नियमानुसार किसी भी सरकारी संपत्ति की नीलामी से पहले अखबार में विज्ञापन, एसएमसी व पंचायत को सूचना और गांव में मुनादी करवाना अनिवार्य है लेकिन डोभ में ऐसा कुछ नहीं किया गया। गुपचुप तरीके से नीलामी कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि इस नीलामी को निरस्त कर दोबारा पारदर्शी तरीके से बोली करवाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें