फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: नगर निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 12 फरवरी को करेंगे हड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 06:03 PM IST

स्थाई भर्ती करने व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित तमाम मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन किया और निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। नगर निगम कर्मियों ने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में सुबह 11 बजे कर्मचारी एकत्रित हुए और आयुक्त को ज्ञापन देने के बाद मानसरोवर पार्क तक प्रदर्शन किया। जिसके बाद पार्क में सभा की और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया गया। प्रधान शंभू टाक ने बताया कि इसके बाद कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें