फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सफाई कर्मचारी सोमवार को काम पर नहीं लिए गए तो फिर से हड़ताल की दी चेतावनी

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा कि 37 दिन की हड़ताल के बाद 11 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ संघ की बैठक में 16 मांगों पर सहमति बनी। लेकिन कुछ अधिकारी सरकार के आदेशों को मानने में आनाकानी कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर बने केस वापस लेने व कर्मचारियों को काम पर लेने की सहमति होने पर भी उनको काम पर नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सोमवार को काम पर वापस नहीं लिए गए तो फिर से हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेवार सरकार होगी। इससे पहले उन्होंने संघ की बैठक में 11 सितंबर के फैसले की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि पक्की भर्ती करने पर सहमति बनी है। पालिका रोल के अनुभवी कर्मचारियों को इसमें लाभ मिलेगा। 15 दिन में विज्ञापन निकालने का समय निर्धारित किया है। 16 मांगों पर सहमति होने से कर्मचारियों में खुशी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें