फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

रोहतक। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रस्तावित पदयात्रा अब 31 अक्तूबर के बजाय 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर आयोजित होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को रोहतक स्थित मंगल-कमल कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश नेतृत्व शामिल होगा। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश में अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी पदयात्राओं की शृंखला जारी रहेगी। फरीदाबाद में 1 नवंबर को ही पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और 5 नवंबर को करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मनोहर लाल खट्टर पदयात्रा में भाग लेंगे। रोहतक की पदयात्रा को संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर प्रदेश की सभी विवाहिताओं को शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें