पीजीआई के विजय पार्क में अनुबंधित कर्मचारियों का धरना ग्यारहवें दिन जरी रहा। अनुबंधित कर्मचारियों ने धरने के दौरान 12 जून को अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखा। वहीं, धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि पीजीआई प्रशासन की ओर से कर्मचारियों के साथ कोई वार्ता नहीं की गई है। साथ ही धरने पर बैठने के पांच दिन के अंदर ही पीजीआई प्रशासन ने समाधान करने की बात कही थी, लेकिन वह भी नहीं हो सका है।