फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक हड़ताल के तीसवें दिन 13 कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर किया रोष प्रदर्शन

रोहतक । रोहतक नगर निगम में अग्निशमन विभाग व निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताल के तीसवें दिन 13 कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर रोष जताया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले मई में 14 दिन की हड़ताल के बाद 13 मई को सरकार के साथ समझौता हुआ था। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने और शहीद कर्मचारियों भगत चंद्र शर्मा व रणबीर के परिजनों को नौकरी व 50-50 लाख मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। 30 जून तक मांगें पूरी करने का वादा था, लेकिन पत्र जारी नहीं हुआ। 6 से 8 अगस्त तक फिर तीन दिन की हड़ताल की, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन हड़ताल बढ़ानी पड़ी। संघ के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में कर्मचारियों ने मुंडन करवा कर विरोध जताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें