फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान व इस्राइल युद्ध से महंगी हुई कीवी, प्रति छह किलो क्रेट में आया 800 रुपये तक उछाल

Naveen Updated Sat, 21 Mar 2026 11:01 AM IST

ईरान व इस्राइल युद्ध का असर प्रदेश में पहुंच रही कीवी के दामों में भी देखने को मिल रहा है। प्रति छह किलो की क्रेट के दाम में 600 से 800 रुपये तक उछाल आ गया है। 1000 से 1200 रुपये में मिलने वाली छह किलो की क्रेट 1800 से 1900 तक पहुंच गई है। ऐसे में कीवी विक्रेताओं की चिंता भी बढ़ी है क्योंकि इसके कारण सेल में 50 प्रतिशत तक गिरावट आ गई है। रोहतक नई सब्जि मंडी में इंपोर्टेड फल जैसे ड्रैगन फ्रूट, कीवी, एवोकाडू, ब्लू बेरी आदि दिल्ली से आते हैं। हाल मेें ही ईरान व इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध का असर कीवी पर ही देखने मिला है। दिल्ली सब्जि मंडी के आढ़ती इनका आयात करते हैं। फिर वहां से पानीपत, सोनीपत, गोहाना, भिवानी आदि इनकी सप्लाई होती है। समुंद्र के रास्ते इनका आयात होता है। इस रास्ते में रुकावट के कारण दामों में तेजी आई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें