फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पानी के लिए इनेलो कार्यकर्ताओं ने फोड़े मटके

नवीन दलाल Updated Wed, 07 May 2025 01:10 PM IST

भाखड़ा नहर में पानी की कटौती किए जाने से लोगों में रोष है। विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं में भी इसका विरोध बरकार है। पंजाब सरकार की ओर से पानी कटौती करने पर इनेलो के कार्यर्ताओं ने प्रदेश के आठ जिलों में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, रोहतक के मानसरोवर पार्क से लेकर लघुसचिवालय तक इनेलो कार्यकर्ताओं ने मटक फोड़कर प्रदर्शन किया। साथ ही विरोध में रोड जाम भी किया। महिला कार्यकर्ताओं ने मटका सिर पर रखकर मानसरोवर पार्क से नारेबाजी करते हुए अशोका चौक व सोनीपत स्टैंड से लघु सचिवालय के गेट तक विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने पानी की कटौती मामले में केंद्र सरकार के नाम लघुसचिवालय में सीटीएम अंकित कुमार को पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं से चल रहे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से 9 हजार क्यूसेक में से 4000 क्यूसेक कर दिया गया है। जो गलत है। पूरा पानी लेने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें