फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में विधायक पर बरसे इनेलो नेता सहगल, बोले- चुप क्यों हैं

नवीन दलाल Updated Sat, 08 Nov 2025 04:51 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के जिला शहरी प्रधान राकेश सहगल शनिवार को रोहतक के कांग्रेसी विधायक पर जमकर बरसे। मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में मीडिया कर्मियाें से बातचीत के दौरान राकेश ने कहा कि शहर में पानी, सीवर सफाई के मुद्दों को लेकर जनता परेशान है। लेकिन विधायक चुप हैं। इस दौरान उन्होंने विधायक भारत भूषण बतरा के मुंह पर टेप लगा एक पोस्टर भी दिखाया। साथ ही यह भी कहा कि अगर एक महीने में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इनेलाे कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और प्रशासन का घेराव भी करेंगे। उन्होंने नगर निगम के भू-अधिकारी पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनके पास इसकी डिग्री नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें