फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मैराथन को दिखाई हरी झंडी

रोहतक। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुभाष चंद्र बोस चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर तथा रोहतक एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी ऊर्जा, संस्कार तथा राष्ट्रभक्ति ही सशक्त भारत की नींव को मजबूत बनाती है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कार्यक्रम से पूर्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मैराथन में विद्यार्थियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें