हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी रोहतक डिपो की बुधवार को बैठक हुई। डिपो प्रधान सुमेश कुंडू ने बताया कि डिपो में चालक परिचालकों को किलोमीटर बढ़ाने के नाम पर शोषण किया जा रहा है। चालक-परिचालकों पर नाजायज रिकवरी की जा रही है। बस स्टैंड पर परिवहन समिति की बसों को बिना समय सारिणी के चलाया जा रहा है। स्टैंड पर अवैध स्टाल लगे हुए हैं। पार्क की सफाई नहीं है। अमित महराणा ने बताया कि 24 सितंबर को महाप्रबंधक को कर्मचारियों ने अपनी मांग व समस्याओं के समाधान के लिए मांग पत्र दिया गया था और 15 अक्तूबर तक मांगों को हल करने के लिए समय दिया गया था। अगर 15 तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती है तो तालमेल कमेटी 16 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रबंधक के खिलाफ धरना देगी। बैठक में राज्य प्रधान जगदीप लाठर दिनेश हुड्डा, ओम डाबोधा, सुरेश नेहरा, मंजीत कारोर, संदीप सिंघवा, नरेश सिवाच, राजेश पंघाल, गिरीराज, संदीप खोखर व जोगेंद्र ढुल ने भाग लिया।