प्राचीन शीतला माता मंदिर में चैत्र माह के दूसरे बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां देर रात ही श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचना शुरू हो गए। मंदिर के महंत थानेश्वर दास ने बताया कि चैत्र माह के प्रत्येक बुधवार को मेला लगता है। मेले में शहर की कॉलोनियाें के अलावा गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इसके चलते यहां व्यवस्था बनाए रखने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस सुरक्षा भी मांगी गई है। देर रात से ही श्रद्धालुओं का आवागम जारी है।