फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सतबीर हुड्डा ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक, पंजाब के बठिंडा में आयोजित हुई प्रतियोगिता

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2026 09:38 PM IST

पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कादयान ने 45वीं भारतीय वेटरन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में हेमर थ्रो खेल में रजत पदक जीतकर जिला रोहतक का नाम रोशन किया। वहीं, जिले के सतबीर हुड्डा ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के जिले बठिंडा में आयोजित इस चैम्पियनशिप में इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने 36.85 मीटर की दूरी पर गोला फेंका। इससे पूर्व इस खिलाड़ी ने लगभग 150 राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेडल जीते हैं। जिले के लोगों ने शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हाल में ही यह खिलाड़ी बेरी में खंड शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबीर ककराना ने इसे शिक्षा जगत की विशेष उपलब्धि कहा है। समय-समय पर पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ने खेल जगत में शिक्षा जगत का नाम रोशन किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें