फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में महिला महाविद्यालय में डांडिया उत्सव की धूम, डीजे पर थिरकीं छात्राएं

राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में जमकर डांडिया खेला और डीजे की धुन पर बज रहे गानों पर धमाल मचाया। कॉलेज परिसर में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी छात्राओं ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुति दी। पूरे कैंपस में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ डांडिया स्टिक घुमाते हुए नवरात्र की खुशी मनाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य शमशेर सिंह और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। प्राचार्य शमशेर सिंह ने छात्राओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में सांस्कृतिक चेतना और आपसी भाईचारे को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें