फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का रोहतक में प्रदर्शन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक श्री भारत भूषण बत्रा ने किया। कांग्रेस भवन से शुरू होकर प्रदर्शन छोटू राम चौक तक निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष चुनाव की मांग उठाई। विधायक भारत भूषण बत्रा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र में वोट की चोरी सबसे बड़ा अपराध है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। छोटू राम चौक पर प्रदर्शन के समापन के बाद शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ। छोटू राम चौक पर चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें