फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर भीड़ में कंधा टकराने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

रोहतक। छठ पूजा पर भीड़ में कंधे से कंधा टकराने से सोमवार सुबह छह बजे 18 साल के युवक डेयरी मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय विक्रम की हमलावर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका भाई 22 वर्षीय विक्की गंभीर रूप से घायल है। एसडीएम की हिदायत के बावजूद तैनात पुलिस वारदात नहीं रोक सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक डेयरी मोहल्ला निवासी विक्रम अपने परिवार के साथ सुबह पांच बजे छठ पूजा के लिए भालौठ ब्रांच पर प्रशासन की तरफ से बनाए गए घाट पर गया था। घाट नंबर तीन पर भीड़ ज्यादा होने के कारण विक्रम का दूसरे युवक से टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली-गलौच होने पर आरोपी युवक विक्रम को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ आया और विक्रम से मारपीट शुरू कर दी। उधर से विक्रम का भाई विक्की अपने साथियों सहित आ गया। दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। हमलावर युवक विक्रम व विक्की को चाकू मारकर भाग गए। घायलों को पीजीआई ले जाया गया विक्रम को मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी राजकरण का कहना है कि मामूली कहासुनी पर झगड़ा हुआ है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया ने मौके पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें