रोहतक में जिला स्तरीय अखाड़ा, कुमार और केसरी प्रतियोगिता का आयोजन छोटूराम स्टेडियम में किया जा रहा है। मंगलवार को लड़कियों और लड़के के ग्रीको रोमन के मुक़ाबले हुए। 57 किलोग्राम में अनु ने पहला मैच जीता। 65 किलोग्राम में हर्षिता ने पहला मैच जीता। बुधवार को टाइटल के मुकाबले आयोजित किए जाएगे। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।