फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himani Murder Case: हिमानी मामले में चार्जशीट दाखिल आरोपी सचिन के अलावा किसी अन्य का नाम नहीं?

Video Desk Amar Ujala Dot com Updated Mon, 02 Jun 2025 01:21 PM IST

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें किसी बड़े नेता या किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं है। पुलिस ने चार्जशीट में केवल झज्जर जिले के गांव खैरपुर निवासी सचिन उर्फ ढिल्लू को आरोपी बनाया है। हालांकि पुलिस अभी सब-चार्जशीट भी दाखिल करेगी। एक मार्च की रात को पुलिस ने सांपला बस स्टैंड के नजदीक एक सूटकेस बरामद किया था, जिसमें 22 वर्षीय कांग्रेस कार्यकर्ता रोहतक के विजय नगर निवासी हिमानी नरवाल का शव मिला था। हिमानी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं, जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल रही। साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें