फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक के साथ मारपीट

शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 07:37 PM IST

रेवाड़ी में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समर्थक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पार्षद अजय पाटौदा पर जानलेवा हमला करने की वारदात सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाटौदा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस हमले में बीच बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी चोट लगी है। आरोप है कि हमला करने वाला अपने आपको चंडीगढ़ में सीटीएम बताता है और उसने ही बदमाश बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।  वहीं, आरोप लगाए जा रहे हैं कि सुबह घटना के बाद 112 पर कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन वारदात के कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने मामले की कोई सुध नहीं ली।  पीड़ित अजय पाटौदा ने बताया कि वह गढ़ी बोलनी रोड स्थित भक्ति नगर में परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह के समय पहले तो सीटीएम बताने वाले व्यक्ति ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की, इसके बाद मुझ पर भी जानलेवा हमला कर दिया। हमले के पीछे असली वजह क्या है यह स्पष्ट नहीं हो सका है।   वहीं, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा कुमारी ने बताया कि अभी दोनों पक्षों में से किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें