फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने चलाया मेगा सफाई अभियान

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 05:21 PM IST

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में शनिवार को आई लव रेवाड़ी महिम के तहत शहर के मोहल्ला गोल चक्कर से गोकल गेट तक मेगा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक ने स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत शहर भर में लोगों को जागरूक करने के लिए चार ई-रिक्शा को भी रवाना किया। इसके बाद मार्केट में लगे गंदगी के ढेरों को साफ किया गया। रेवाड़ी विधायक ने कहा यह अब तक का सबसे बड़ा सफाई अभियान है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी को आदर्श शहर बनाने के लिए सभी को योगदान जरूरी है। इस मौके पर शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा इस मुहिम से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें