फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: यूनियन के जिला उप प्रधान की पोती की शादी में पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:04 PM IST

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय प्रधान सरदार गुरनाम सिंह चढूनी बावल में निजी प्रोग्राम में हिस्सा लिया। यहां भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला उप प्रधान जगदीश की पोती की शादी में गुरनाम सिंह पहुंचे। 3 अगस्त को होने वाली मीटिंग व पंचायत की समीक्षा भी की। गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकार विदेशों से समझौता कर रही है और आयात कर घटा रही है। उन्होंने कहा पद्रह लाख करोड़ का सामान भारत में आने वाला है, जिससे भारत के किसानों को अमेरिका से मुकाबला करना होगा। भारत की जनसंख्या अमेरिका से बहुत अधिक है। हमारे यहां का किसान खेती पर निर्भर है, 50 प्रतिशत लोग खेती से ही गुजर बसर करते हैं। अमेरिका में केवल 3 प्रतिशत लोग खेती करते हैं। वहां पर जमीन काफी अधिक है, क्योंकि आबादी कम है। हमारे यहां आबादी अधिक व जमीन कम है। आगे कहा कि आनलाइन खरीददारी से लोकल दुकानदार बेरोजगार हो रहे हैं जिससे बाजार प्रभावित हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें