साइक्लोथॉन 2.0 नशा मुक्त हरियाणा के संदेश के साथ जिला में साइकिल यात्रा पहुंच चुकी है। नारनौल रोड से गांव काठूवास टोल पर बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि, एसपी डॉ. मयंक सहित जिला के सामाजिक संगठनों व युवाओं ने यात्रा का स्वागत किया। गांव भालखी माजरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह साइकिल यात्रा लगभग 22 दिनों में प्रदेशभर के सभी 22 जिलों को कवर करते हुए रविवार 27 अप्रैल को जिला सिरसा के डबवाली में जाकर समाप्त होगी। कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि बताया कि साइक्लोथॉन रेवाड़ी में रात्रि ठहराव करेगी। बुधवार 9 अप्रैल को साइक्लोथॉन यात्रा को सुबह रेवाड़ी के तुलाराम स्टेडियम से नुहं जिला के लिए रवाना किया जाएगा। साइक्लोथॉन-2.0 बुधवार 9 अप्रैल को रेवाड़ी जिला से चलकर हांसाका, जोनावास, धारूहेड़ा, कापड़ीवास, सिद्धरावली, धनोकड़ी, जौरासी, तावडू, सोंख, मेवात, अदबर, उजीना, भीमसिका, उठावड़, कोट व बहीन होते हुए पलवल जिला के उपमंडल होडल में पहुंचेगी।